बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 अगस्त को सुनाएगी अपना फैसला 

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती द्वारा उच्च न्यायालय में दर्ज याचिका पर कल यानी 19 अगस्त को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट कल ये फैसला सुनेगी कि सुशांत की मौत से जुड़े मामले को मुंबई ट्रांसफर किया जाए या उसे सीबीआई के हवाले सौंप दिया जाए

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 अगस्त को सुनाएगी अपना फैसला 
सुशांत सिंह राजपूत और सुप्रीम कोर्ट (Photo Credits: Twitter/ PTI)

Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) द्वारा उच्च न्यायालय में दर्ज याचिका पर कल यानी 19 अगस्त, 2020 बुधवार को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) कल ये फैसला सुनाएगी कि सुशांत की मौत से जुड़े मामले को मुंबई ट्रांसफर किया जाए या उसे सीबीआई (CBI) के हवाले सौंप दिया जाए. आज ट्विटर पर इस बात की जानकारी शेयर की गई है.

जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ऋषिकेश रॉय की खंडपीठ रिया चक्रवर्ती द्वारा दर्ज याचिका पर सुनवाई करेगी. इस केस को लेकर कुछ ही दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद अदालत ने सभी पक्षों से अपना लिखित जवाब सौंपने को कहा था.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसला करने का किया आग्रह

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक्टर के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सुशांत के पैसों का गलत इस्तेमाल किया तथा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है.

एफआईआर दर्ज करने के बाद बिहार पुलिस (Bihar Police) भी इस मामले की जांच में जुट गई जिसपर आपत्ति जताते हुए रिया ने अपने वकील सतीश मानेशिंदे की मदद से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज कराते हुए अपील की और कहा कि केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए और बिहार पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगा दी जाए.

अब 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ये बात साफ हो पाएगी कि इस केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाएगा या फिर उसे क्राइम ब्रांच को दिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).