Sonia Gandhi Virtual Meeting: सोनिया गांधी आज कांग्रेस शासित प्रदेशों के CM और पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगी वर्च्युल मीटिंग, GST और NEET, JEE परीक्षाओं पर भी होगी चर्चा
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress interim president Sonia Gandhi) एक बार से मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई हैं. इसी कड़ी में सोनिया गांधी बुधवार कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और पश्चिम बंगाल ( West Bengal), महाराष्ट्र (Maharashtra), झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्रियों के साथ राज्यों के वर्च्युल मीटिंग (Virtual Meeting) करेंगी. इस दौरान सोनिया गांधी उद्धव ठाकरे और झारखंड में हेमंत सोरेन और ममता बनर्जी के साथ बकाया जीएसटी (GST) और NEET, JEE परीक्षाओं (NEET and JEE Exams) के बारे में चर्चा करेंगी.