Man vs. Wild with Akshay Kumar: बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर पर निकलेंगे अक्षय कुमार, इस दिन टीवी पर प्रसारित होगा एपिसोड
बेयर ग्रिल्स के मशहूर टीवी शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार हिस्सा लेने जा रहे हैं. शो पर पर वो बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर पर जाएंगे जहां उन्हें कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है.
Man vs Wild with Akshay Kumar: बेयर ग्रिल्स के मशहूर टीवी शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार हिस्सा लेने जा रहे हैं. शो पर पर वो बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ एडवेंचर पर जाएंगे जहां उन्हें कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है. आज इस शो को प्रसारित करने वाले डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel) ने बेयर ग्रिल्स और अक्षय कुमार की फोटो शेयर करते हुए बताया कि ये एपिसोड जल्द ही टीवी पर प्रसारित किया जाएगा.
डिस्कवरी चैनल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "एक स्पेशल एपिसोड के लिए हो जाइये तैयार. बॉलीवुड एक्टर और बेहतरीन स्टंटमैन की भारतीय जंगल में होती है एक सरवाइवलिस्ट से मुलाकात. 14 सितंबर को रात 8 बजे होगा प्रीमियर."
बेयर ग्रिल्स के इस शो में अब तक कई नामचीन हस्तियां हिस्सा ले चुकी हैं जिनमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी शामिल हैं. अक्षय कुमार जो अपने एक्शनभरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं उन्हें इस शो में देखना भी सभी के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.
फैंस को बेसब्री से इस शो के प्रसारित होने का इंतजार था जिसके बाद अब चैनल इसके ऑन एयर डेट की घोषणा भी कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

