Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA IPL 2025 1st Match Satta Bazar Favorite Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज आज यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन के औसत प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. आईपीएल 2026 का यह ओपनिंग मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी है, तो दूसरी तरफ विस्फोटक बल्लेबाजी से सजी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम. दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी.

आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs SRH Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पड़ला भारी रहा हैं. इनमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं 2 मैच बेनतीजे रहे हैं. ऐसे में आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में जाते दिखते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है. छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े स्कोर बनते हैं. गेंदबाजों के लिए यहां रन रोकना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 167 रन है, जिससे यह साफ है कि यह हाई स्कोरिंग मैदान है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच पर सट्टा बाजार गर्म (RCB vs SRH Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.