Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Pakistan Super League 2026 Live Telecast and Streaming Details: मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का चौथा मुकाबला आज यानी 28 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मुल्तान सुल्तांस की टीम पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम शादाब खान की कप्तानी में अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. एक तरफ मुल्तान सुल्तांस की नई और संतुलित टीम है, तो दूसरी ओर इस्लामाबाद यूनाइटेड की अनुभवी और मजबूत टीम, जो अपने बेहतर हेड टू हेड रिकॉर्ड का फायदा उठाना चाहेगी. गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है, हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड (MS vs ISU Head To Head Record)

आंकड़ों के अनुसार इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि मुल्तान सुल्तांस ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है.

मुल्तान सुल्तांस की टीम इस सीजन नई स्क्वाड के साथ मैदान में उतरी है. टीम में स्टीवन स्मिथ, शान मसूद, जोश फिलिप और मोहम्मद नवाज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम में डेवोन कॉनवे, शादाब खान, फहीम अशरफ और इमाद वसीम जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं.

मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड चौथा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (MS vs ISU 4th T20 Date And Venue)

मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच चौथा मुकाबला आज यानी 28 मार्च को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (MS vs ISU Live TV Channel Telecast In India)

भारत में इस मुकाबले का कोई आधिकारिक टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch MS vs ISU Live Streaming In India)

भारत में इस मुकाबले की कोई आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फैंस स्पोर्ट्सटीवी यूट्यूब चैनल पर अनऑफिशियल स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MS vs ISU Match Playing Prediction)

मुल्तान सुल्तांस: स्टीवन स्मिथ, साहिबजादा फरहान, शान मसूद, जोश फिलिप (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, फैसल अकरम, मुहम्मद इस्माइल, मुहम्मद शहजाद.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, हैदर अली, मार्क चैपमैन, शादाब खान (कप्तान), दिपेंद्र सिंह ऐरी, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, क्रिस ग्रीन, मोहम्मद हसनैन, सलमान मिर्जा.

नोट: मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.