Tamannaah Bhatia Parents Test Positive for COVID-19: तमन्ना भाटिया के माता-पिता को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस की रिपोर्ट आई नेगेटिव, पढ़ें स्टेटमेंट
हिंदी और दक्षिण फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने आज अपना बयान जारी करते हुए बताया कि उनके माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
Tamannaah Bhatia Parents Test Positive for COVID-19: हिंदी और दक्षिण फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने आज अपना बयान जारी करते हुए बताया कि उनके माता-पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. उनमें कोरोना के लक्षण थे जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया जहां पता चला कि वें दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं. तमन्ना ने ये भी बताया कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं.
तमन्ना ने ट्विटर पर अपने सभी चाहनेवालों को इस बात की सूचना देते हुए लिखा, "मेरे माता-पिता में बीते वीकेंड से कोविड-19 के लक्षण देखे गए जिसके बाद सावधानी बरतते हुए घर के सभी सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट कराई गई. इसके नतीजे आ चुके हैं और दुर्भाग्य से मेरे माता-पिता पॉजिटिव पाए गए हैं. संबंधित अधिकारीयों को इसकी सूचना दे दी गई है और हम सुरक्षा का पूरा पालन कर रहे हैं. परिवार के अन्य सदस्य, मैं और मेरे स्टाफ नेगेटिव पाए गए हैं. भगवान की दया से वो ठीक हैं और अपनी प्रार्थनाओं से वो जल्द ही रिकवर करने लगेंगे."
— Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) August 26, 2020
ये भी पढ़ें: Disha Patani के पिता Jagdish Patani हुए कोरोना संक्रमित, बिजली विभाग के 2 और अधिकारी भी पाए पॉजिटिव
गौरतलब है कि कई मशहूर सेलिब्रिटीज को भी कोरोना का प्रकोप सहना पड़ा है. इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी शामिल हैं. ये खबर भी आई थी कि दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

