बॉलीवुड

Rhea Chakraborty Viral Video: अर्नब गोस्वामी को अपना आइडल बताती रिया चक्रवर्ती का फिल्म 'बैंक चोर' से ये वीडियो हुआ वायरल

फिल्म 'बैंक चोर' से रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो इंटरनेट पर अब चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में रिया अर्नब गोस्वामी को अपना आइडल बताती हुई नजर आ रही है.

Rhea Chakraborty Viral Video: अर्नब गोस्वामी को अपना आइडल बताती रिया चक्रवर्ती का फिल्म 'बैंक चोर' से ये वीडियो हुआ वायरल
रिया चक्रवर्ती (Photo Credits: Youtube)

Rhea Chakraborty Viral Video: फिल्म 'बैंक चोर' (Bank Chor) से रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है जो इंटरनेट पर अब चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में रिया अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को अपना आइडल बताती हुई नजर आ रही है. अब इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और लेकिन इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है. फिल्म 'बैंक चोर' में रिया के साथ विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और विक्रम थापा लीड रोल में नजर आए थे.

इस फिल्म में रिया ने पत्रकार गायत्री गांगुली का किरदार निभाया था. फिल्म के एक सीन में बातचीत जे दौरान गायत्री आर्गो (Argo) के बारे में बात करती हैं. इस दौरान पुलिस का किरदार निभा रहे विवेक ओबेरॉय पूछते हैं कि आर्गो कौन है? तब रिया जवाब देती हैं कि वो अर्नब गोस्वामी हैं और आर्गो उनके नाम का शॉर्ट फॉर्म है.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत के CA संदीप श्रीधर, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी समेत 6 लोगों से CBI कर रही है पूछताछ

देखें फिल्म का ये सीन:

अब इसी बात को लेकर सोशल मीडिया और लोग हंस भी रहे हैं. एक तरफ जहां रिया सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के राडार पर हैं वहीं अर्नब गोस्वामी भी सुशांत केस को लेकर डटे हुए हैं. इसी बीच रिया का ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).