बॉलीवुड

Ram Gopal Vema Biopic: राम गोपाल वर्मा अब अपनी लाइफ पर बनाने जा रहें हैं फिल्म, First Look पोस्टर किया रिलीज

रामू ने बताया कि उनकी फिल्म 3 पार्ट में होती पहले पार्ट में उनके कॉलेज लाइफ, पहले प्यार और विजयवाडा गैंग फाईट पर होगी. जबकि दूसरी फिल्म राम गोपाल वर्मा में मुंबई में उनकी लाइफ में लड़कियों, गैंगस्टर और अमिताभ बच्चन के बारे में होगी. जबकि तीसरे पार्ट का नाम होगा कि RGV- द इंटेलिजेंट इडियट होगा.

Ram Gopal Vema Biopic: राम गोपाल वर्मा अब अपनी लाइफ पर बनाने जा रहें हैं फिल्म, First Look पोस्टर किया रिलीज
राम गोपाल वर्मा फिल्म पोस्टर (Image Credit: Instagram)

Ram Gopal Vema Biopic: बॉलीवुड और साउथ के जाने माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) अपने फिल्मों के साथ साथ बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. राम गोपाल वर्मा का डायरेक्शन जितना बोल्ड है उनके बयान भी उतने बोल्ड होते हैं. ऐसे में अब राम गोपाल वर्मा अपनी लाइफ को परदे पर उतारने जा रहे हैं. दरअसल रामू ने ये पहले ही साफ़ कर दिया था कि उनकी लाइफ पर अब फिल्म बनने जा रही है. ये फिल्म 3 पार्ट में बनेगी. जिसके पहले पार्ट का नाम रामू होगा. इसके साथ ही डायरेक्टर ने साफ़ कर दिया था कि ये फिल्म बेहद ही कंट्रोवर्सी से भरपूर होगी. जाहिर है राम गोपाल वर्मा के इस ऐलान के बाद अब हर उनके जीवन के तमाम उतार चढाव को देख पायेगा. इसके साथ इंडस्ट्री की भी कई सारे राज सामने आ सकते हैं.

इस बीच अब राम गोपाल वर्मा ने अपनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें कड़कती बिजली के बीच रामू की फोटो आती है. जिसके बाद बताया जाता है कि रामगोपाल वर्मा की बायोपिक पर फिल्म बनने जा रही है.

इससे पहले रामू ने बताया कि उनकी फिल्म 3 पार्ट में होती पहले पार्ट में उनके कॉलेज लाइफ, पहले प्यार और विजयवाडा गैंग फाईट पर होगी. जबकि दूसरी फिल्म राम गोपाल वर्मा में मुंबई में उनकी लाइफ में लड़कियों, गैंगस्टर और अमिताभ बच्चन के बारे में होगी. जबकि तीसरे पार्ट का नाम होगा कि RGV- द इंटेलिजेंट इडियट होगा. जिसमें रामू के फेलियर और सेक्स और सोसायटी पर होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).