बॉलीवुड

AR Rahman Birthday Special: जब 7 दिन तक एक गाना कंपोज़ नहीं कर सके थे रहमान साहब, डायरेक्टर हो गए थे खफा

फिल्म रंगीला के दौरान जब टीवी देखने के चक्कर में रहमान कई दिनों तक धुन न बना सके थे. इस बात का खुलासा खुद फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में किया था.

AR Rahman Birthday Special: जब 7 दिन तक एक गाना कंपोज़ नहीं कर सके थे रहमान साहब, डायरेक्टर हो गए थे खफा
ए आर रहमान (Image Credit: Facebook)

इंडियन सिनेमा के दमदार म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान (AR Rahman) आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाले रहमान के इस जन्मदिन पर उनके तमाम चाहनेवाले उनके लिए दुआ कर रहें हैं. रहमान ने अपना नाम ना केवल देश में बल्कि विदेश में भी रोशन किया है. फिल्म स्लमडॉग मिलिनियर में उनके म्यूजिक के चलते ऑस्कर के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है. उनके इस जन्मदिन पर रहमान से जुड़े तमाम किस्से सामने आ रहे हैं.

ऐसा ही एक किस्सा है फिल्म रंगीला के दौरान का. जब टीवी देखने के चक्कर में रहमान कई दिनों तक धुन न बना सके थे. इस बात का खुलासा खुद फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एक इंटरव्यू में किया था. रामू बताते है कि वो रहमान गोवा के एक होटल में 5 दिन तक रुके थे. दोनों अलग अलग कमरे रह रहे थे. इस दौरान रहमान ने उन्हें कहा कि वो एक धुन बनाकर सुनायेंगे. लेकिन 5 दिन बीत जाने तक रहमान ने कोई धुन नहीं सुनाई. जिससे रामू काफी नाराज हो गए. इसके पीछे रहमान ने रूम में मौजूद टीवी सेट को बताया. यह भी पढ़े: Happy Birthday AR Rahman: एआर रहमान के इन सूफी गानों ने उन्हें बनाया गॉड ऑफ म्यूजिक, देखें उनके ये दिल छू लेने वाले म्यूजिक Videos

रहमान की हरकत से रामू काफी गुस्से में थे उन्होंने रास्ते में रहमान से बात तक नहीं की. लेकिन जब रहमान अपने घर गए तो उन्होंने रंगीला के लिए हाय राम का म्यूजिक भेजा जिसे सुनकर रामू की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि एक टीवी के कारण रहमान 5 दिनों तक अपने काम से दूर रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).