बॉलीवुड

Ram Gopal Verma संग इनाया सुल्ताना ने शेयर किया वीडियो, सेंसुअश तरीके से डांस करते आए नजर

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा और एक्ट्रेस इनाया सुल्ताना (Inaya Sultana) का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों सेंसुअश तरीके से डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों रंगीला गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

Ram Gopal Verma संग इनाया सुल्ताना ने शेयर किया वीडियो, सेंसुअश तरीके से डांस करते आए नजर
राम गोपाल वर्मा और इनाया सुल्ताना (Image Credit: Twitter)

पिछले कुछ दिनों से डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) लगातार यूजर्स के निशाने पर हैं. क्योंकि डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा और एक्ट्रेस इनाया सुल्ताना (Inaya Sultana) का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों सेंसुअश तरीके से डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों रंगीला (Rangeela) गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल ये वीडियो इनाया सुल्ताना के जन्मदिन का बताया जा रहा है. जिसके बाद राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके बताया था कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स वो नहीं हैं.

जिसके बाद अब इनाया ने ट्वीट करके बताया है कि असल में वीडियो में और राम गोपाल वर्मा ही डांस कर रहें हैं. उन्होंने लिखा कि ये मैं आधिकारिक तौर ऐलान करती हूं कि वीडियो में मैं और राम गोपाल वर्मा ही हैं.

इससे पहले राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए मना किया था किया था कि वीडियो में वो नहीं है. जिसके लिए उन्होंने अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाईडेन की कसम भी खाई थी.

आपको बता दे कि राम गोपाल वर्मा 90 के दशक के जाने माने डायरेक्टर हैं. उन्होंने रंगीला, सत्या और कंपनी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. हालांकि उनकी हालिया रिलीज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).