जरुरी जानकारी

Diwali 2020: जलते फटाखे को देख राम गोपाल वर्मा की हालत हुई पतली, मां के पीछे छिपते आए नजर (Video)

डायरेक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनका परिवार दिवाली के मौके पर अनार जलाता दिखाई दिया. लेकिन अनार जलता देख राम गोपाल वर्मा डर जाते है और अपनी मां के पीछे छिपते दिखाई देते हैं.

Diwali 2020: जलते फटाखे को देख राम गोपाल वर्मा की हालत हुई पतली, मां के पीछे छिपते आए नजर (Video)
राम गोपाल वर्मा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) ना केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा कई बार अपनी बेबाकी दिखाते दिखाई देते हैं. हालांकि राम गोपाल वर्मा की खास बात ये है कि वो दूसरों के साथ खुद की भी खिंचाई करने से पीछे नहीं हटते हैं. ऐसा ही कुछ वो एक बार फिर करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल कल दिवाली के मौके पर तमाम सेलेब्स इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते दिखाई दिए. राम गोपाल वर्मा ने भी अपने परिवार के साथ दिवाली के त्योहार को धूमधाम से मनाया.

लेकिन इस दौरान राम गोपाल वर्मा का ऐसा रूप देखने को मिला जिसे देखकर कोई हैरान रह जाए. दरअसल डायरेक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनका परिवार दिवाली के मौके पर अनार जलाता दिखाई दिया. लेकिन अनार जलता देख राम गोपाल वर्मा डर जाते है और अपनी मां के पीछे छिपते दिखाई देते हैं. इस वीडियो को शेयर करने के बाद राम गोपाल वर्मा लिखते हैं. मैं अपनी मां के पीछे छिपते हुए. असल में मैं एक डरपोक हूं.

आपको बता दे कि कोरोना वायरस के दौर में राम गोपाल वर्मा ने दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए कई फिल्में रिलीज की. उनकी ये सारी फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).