Coronavirus Updates: कोरोना वायरस से संक्रमित 0.29% रोगी वेंटिलेटर पर, 1.93% आईसीयू में, रिकवरी रेट 76.47 प्रतिशत
कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप देश में तेजी बढ़ता जा रहा है. लेकिन इस बीच अच्छी खबर यह है कि कोरोना वायरस से संक्रमित अधिक लोग ठीक हो रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन (Union Health Minister Harsh Vardhan) ने जानकारी देते हुए कहा कि सीओवीआईडी -19 के केवल 0.29% रोगी वेंटिलेटर पर हैं, 1.93% आईसीयू पर और 2.88% मामले ऑक्सीजन पर हैं. पिछले 24 घंटों में 9 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया. इसी के साथ उन्होंने कहा कि देश में मृत्यु दर घटकर 1.81 प्रतिशत हो गई है और रिकवरी रेट 76.47 प्रतिशत है. डबलिंग रेट में भी काफी सुधार आया है, ये 30-31 दिन है.