Movie on Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत पर आधारित कथित फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने की इसे बैन करने की मांग
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जहां जांच जारी है वहीं इस उन्हें लेकर सोशल मीडिया बीते लंबे समय से चर्चा जा रही है. इसी बीच सुशांत पर आधारित फिल्म 'शशांक' की घोषणा की गई थी जिसके बाद आज इस फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर कर दिया गया है.
Movie on Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जहां जांच जारी है वहीं इस उन्हें लेकर सोशल मीडिया बीते लंबे समय से चर्चा जा रही है. इसी बीच सुशांत पर आधारित फिल्म 'शशांक' (Shashank) की घोषणा की गई थी जिसके बाद आज इस फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर कर दिया गया है. फिल्म के दो पोस्टर्स शेयर किये गए हैं और सवाल उठाया गया है कि एक्टर की मौत आत्महत्या थी या मर्डर. इन पोस्टर्स को देखने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इसे बैन करने की मांग की है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने ट्विटर पर फोल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "शशांक का टीजर पोस्टर, एक युवा स्टार के संदिग्ध मौत और बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की कहानी. रोर प्रोडक्शन के बैनर तले मरुत सिंह द्वारा निर्मित. निर्देशक सनोज मिश्रा. फिल्म में आर्य बब्बर, राजवीर सिंह हैं. शूटिंग पटना, लखनऊ और मुंबई में शुरू होगी. प्रवक्ता अल्टेयर मीडिया."
Teaser Poster of ‘Shashank’, based on a young star's mysterious death and nepotism in Bollywood. Under the banner of Roar Productions. Producer Marut Singh. Directer Sanoj Mishra. Film stars Arya Babbar, Rajveer Singh. Shooting will be in Patna, Lucknow & Mumbai. PR #AltairMedia pic.twitter.com/lRlzsdExTS
— Komal Nahta (@KomalNahta) August 28, 2020
इस पोस्टर को देखने के बाद श्वेता ने ट्विटर पर लिखा, "इस फिल्म का और जो इसे प्रमोट कर रहा है, उसका बॉयकॉट करें." ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: रिया चक्रवर्ती से सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया सवाल, कहा- पैसे नहीं तो देश का सबसे महंगा वकील कैसे नियुक्त किया?
Boycott the film and the one who is promoting it!! #BoycottAltairMedia https://t.co/F5smtiSNY4
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) August 29, 2020
श्वेता के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद सुशांत के फैंस भी उनके समर्थन में उतर आए हैं और फिल्म के पोस्टर को शेयर करने के लिए कोमल नाहटा को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

