देश

Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोमा में हैं, वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज जारी, गुर्दे की समस्या में थोड़ी सुधार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की स्वास्थ्य स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, मंगलवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल (Army Research and Referral Hospital) द्वारा जारी की गई मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक कल से पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अब भी वे गहरे कोमा में हैं. 84 साल के प्रणब मुखर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनकी गहन देखभाल की जा रही है और उनके फेफड़ों में संक्रमण तथा गुर्दों की समस्या का इलाज किया गया. जिसमें अब सुधार हो रहा है. प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति थे और 2012 से 2017 तक राष्ट्रपति पद पर रहे.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Photo Credits: PTI)

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई थी. बाद में उनके फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया था. डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल प्रणब मुखर्जी की गहन देखभाल की जा रही है और उनके फेफड़ों में संक्रमण तथा गुर्दों की समस्या का इलाज भी जारी है. वह अब भी गहरे कोमा में हैं और जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं. वह हिमोडायनामिकल्ली स्थिर हैं.

ANI का ट्वीट:- 

गौरतलब हो कि 19 अगस्त को अधिकारियों ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति की स्वास्थ्य स्थिति खराब हो गई थी. 84 साल के पूर्व राष्ट्रपति को मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के बाद एक जीवन रक्षक आपातकालीन सर्जरी की गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).