मनोरंजन

Chadwick Boseman Passes Away: अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने ब्लैक पैंथर' स्टार चैडविक बोसमैन को दी श्रद्धांजलि, पढ़ें ट्वीट

मशहूर हॉलीवुड स्टार चैडविक बोसमैन का निधन की खबर से उनके तमाम चाहनेवालों पर दुख के बादल छा गए हैं. लोग उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं.

Chadwick Boseman Passes Away: अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने ब्लैक पैंथर' स्टार चैडविक बोसमैन को दी श्रद्धांजलि, पढ़ें ट्वीट
अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन और चैडविक बोसमैन (Photo Credits: Instagram/ Twitter)

Chadwick Boseman Passes Away: मशहूर हॉलीवुड स्टार चैडविक बोसमैन के निधन की खबर से उनके तमाम चाहनेवालों पर दुख के बादल छा गए हैं. लोग उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं. अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Biden) ने भी आज चैडविक को याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है.

जो बिडेन ने ट्विटर पर लिखा, "चैडविक बोसमैन की असली ताकत हमारी उस कल्पना से भी बड़ी थी जो हमने पर्दे पर देखा था. ब्लैक पैंथर से लेकर जैकी रोबिनसन तक, वो हमें सदियों तक प्रेरित करते रहे और बताया कि हम जो चाहते हैं वो बन सकते हैं-सुपर हीरोज भी. जिल और मैं उनके परिवारवालों के इस दुखद समय में उनके लिए प्रार्थना करते हैं."

ये भी पढ़ें: Chadwick Boseman Passes Away: ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बोसमैन का कैंसर के चलते हुआ निधन, परिवार ने आधिकारिक बयान जारी करके दी ये दुखद खबर

ये भी पढ़ें: RIP Chadwick Boseman: ‘कैप्टेन मार्वल’ ब्री लार्सन और मार्वल स्टूडियोज ने इमोशनल नोट लिखकर चैडविक बोसमैन को दी श्रद्धांजलि, फैंस ने ट्रेंड किया ‘Wakanda Forever

आपको बता दें कि चैडविक भी डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) के उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) के समर्थक थे. सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट भी उनके लिए ही था.

 

View this post on Instagram

 

YES @KamalaHarris! 👏🏾👏🏾👏🏾 #WhenWeAllVote #Vote2020

A post shared by Chadwick Boseman (@chadwickboseman) on

चैडविक ने कमला हैरिस के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लोगों से अपील की थी कि उनके लिए वोट जरूर करें. आपको बता दें कि चैडविक के निधन के बाद उनके परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए उनके सभी चाहनेवालों को इस बात की जानकारी दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).