बॉलीवुड

Chadwick Boseman Passes Away: ब्लैक पैंथर एक्टर चैडविक बोसमैन के आखिरी ट्वीट ने ट्विटर पर बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटों में मिले 6.1 मिलियन लाइक्स

फिल्म 'ब्लैक पैंथर' के मशहूर एक्टर चैडविक बोसमैन का 43 साल की उम्र में कोलोन कैंसर के चलते निधन हो गया. उनके निधन की खबर से उनके तमाम फैंस और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है. चैडविक के निधन पर अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन समेत कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Chadwick Boseman Passes Away: ब्लैक पैंथर एक्टर चैडविक बोसमैन के आखिरी ट्वीट ने ट्विटर पर बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटों में मिले 6.1 मिलियन लाइक्स
चैडविक बोसमैन का हुआ निधन (Photo Credits: Instagram)

Chadwick Boseman Passes Away: फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (Black Panther) के मशहूर एक्टर चैडविक बोसमैन का 43 साल की उम्र में कोलोन कैंसर (Colon Cancer) के चलते निधन हो गया. उनके निधन की खबर से उनके तमाम फैंस और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर है. चैडविक के निधन पर अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) समेत कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. एक्टर के परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बयान जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी थी. अब खबर आई है कि 24 घंटे में उनका ये आखिरी ट्वीट ट्विटर के सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाला ट्वीट बन गया है.

ट्विटर पर इस ट्वीट को 6.1 मिलियन लाइक्स मिले हैं. इसी के साथ उस ट्वीट को 3 मिलियन रीट्वीट्स मिले हैं. उनके परिवार ने बयान जारी करते हुए एक्टर की मोनोक्रोम पिक्चर को शेयर किया. चैडविक के इस ट्वीट के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) का रंगभेद पर किया गया ट्वीट दूसरे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें: Chadwick Boseman Passes Away: Chadwick Boseman Passes Away: रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और करीना कपूर खान समेत इन सेलिब्रिटीज ने चैडविक बोसमैन को दी श्रद्धांजलि, पढ़ें ट्वीट्स

इसे 4.2 मिलियन लाइक्स मिले हैं. तीसरे स्थान पर है Andy Milonakis का ट्वीट. उन्होंने अंतरिक्षयात्रीयों पर ट्वीट किया था जिसे 3.8 मिलियन लाइक्स मिले थे. होम अलोन एक्टर Macaulay Culkin के बर्थडे ट्वीट को 3.3 मिलियन लाइक्स मिले थे.

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, अनुपम खेर, फरहान अख्तर समेत कई सेलिब्रिटीज ने चैडविक बोसमैन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).