Delhi Air Pollution: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा-दिल्लीवासी रेड सिग्नल पर वाहन बंद कर प्रदूषण कम करने में योगदान दें, इससे ईंधन की भी बचत होगी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘युद्ध, प्रदूषण के विरुद्ध’ अभियान के तहत ‘रेड लाइट ऑन, गाडी ऑफ’ अभियान शुरूआत की. मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि रेड सिग्नल पर अपने वाहन बंद रख कर प्रदूषण कम करने में अपना योगदान दें, इससे ईंधन की भी बचत होगी. दिल्ली में करीब एक करोड़ वाहन पंजीकृत हैं. यदि रेड सिग्नल पर रोज 10 लाख वाहन बंद होते हैं, तो एक साल में पीएम-10 करीब 1.5 टन और पीएम-2.5 करीब 0.4 टन कम उत्सर्जित होगा.