Ranveer Singh's car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने
रूवार को रणवीर डबिंग स्टूडियो से घर लौट रहें थे. सड़क पर उनकी मर्सडीज SUV से एक बाइक वाले की हल्की से टक्कर हो गई.
मुंबई शहर के बारे में कहते है कि ये हादसों को शहर है. इस दौड़ते भागते शहर में छोटे मोटे वाकये होते रहते हैं. ऐसे में अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा एक वाकया सामने आया है. दरअसल काम से लौट रहें रणवीर सिंह की कार का एक मामूली सा एक्सीडेंट हुआ. हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. दरअसल गुरूवार को रणवीर डबिंग स्टूडियो से घर लौट रहें थे. सड़क पर उनकी मर्सडीज SUV से एक बाइक वाले की हल्की से टक्कर हो गई. हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. लेकिन घटना की गंभीरता को भापते हुए रणवीर अपनी कार से नीचे उतर आते हैं और हालात का जायजा लेते हैं. जब सब कुछ नार्मल लगता है तो वापस कार में जाकर बैठ जाते हैं.
इस पूरे वाकये का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें इस पूरी घटना को देखा जा सकता है. इस दौरान रणवीर स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं. पैपराजी की पहली पसंद रहने वाले रणवीर सिंह के साथ हुई इस घटना को पैपराजी ने कैप्चर कर लिया.
View this post on Instagram
Chota sa accident and all's well 🙏 #ranveersingh in Mumbai today #Thursday #manavmanglani
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह का जलवा आने वाले समय में फिल्म 83 में दिखाई देगा. इस फिल्म में वो कपिल देव की भूमिका में नजर आने जा रहे हैं. जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला क्रिकेट वर्ल्डकप अपने नाम किया था. ये फिल्म क्रिसमस तक रिलीज होने की संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

