Taare Zameen Par Mashup: तारे जमीन पर गाने का मैशअप देख इम्प्रेस हुए आमिर खान, वीडियो शेयर कर की तारीफ
आमिर से तारीफ़ मिलने के बाद पेन मसाला की टीम भी खुशी से फूली नहीं समां रही है. उन्होंने आमिर की तारीफ का दिल से स्वागत किया और खुद को उनका बड़ा फैन बताया.
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का अंदाज सचमुच सबसे जुदा है. फिर चाहे वो रील लाइफ हो या रियल लाइफ. आमिर खान हर जगह सबसे अलग होते हैं. बाकी स्टार्स की तरह आमिर खान भी सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं लेकिन वो दूसरे स्टार्स की तरह ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. लेकिन जब भी वो कोई पोस्ट करते हैं या तो कोई अहम् जानकारी देने के लिए करते हैं या फिर किसी की तारीफ करने के लिए. ऐसा ही कुछ उन्होंने एक बार फिर किया है. दरअसल उन्होंने एक वीडियो सॉन्ग पोस्ट किया है. जो उनकी फिल्म तारे जमीन पर के टाइटल ट्रैक को रिक्रियेट करके बनाया गया है.
इस वीडियो को देखने के बाद आमिर काफी इम्प्रेस हो गए हैं. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए पूरी टीम की तारीफ़ की. इसके साथ ही शंकर एहसान लॉय और प्रसून जोशी को भी इस वीडियो के बारे में बताया.
.@ShankarEhsanLoy @prasoonjoshi_
I came across this really beautiful version of our song. Check it out https://t.co/9e86ENHL2z@PennMasala really wonderful job. You took our song and flew with it. Thank you 🙏.
— Aamir Khan (@aamir_khan) October 15, 2020
तो वहीं आमिर से तारीफ़ मिलने के बाद पेन मसाला की टीम भी खुशी से फूली नहीं समां रही है. उन्होंने आमिर की तारीफ का दिल से स्वागत किया और खुद को उनका बड़ा फैन बताया.
आमिर खान की फिल्म तारे जमीन का टाइटल ट्रैक वैसे ही अपने आप में एक मास्टर पिस है. जो ढेर सारे संदेश के साथ आता है. जबकि पेन मसाला का ये गाना भी उस मूड को खराब नहीं होने देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

