Shubman Gill's Wife Google Search Shows Sara Tendulkar: 'शुभमन गिल की पत्नी' गूगल सर्च करने पर आता है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम, ये है बड़ी वजह!
क्या आपने कभी शुभमन गिल की पत्नी का नाम गूगल पर सर्च किया है? अगर हां, तो आप भी गूगल की ओर से मिला जवाब पढ़कर दंग रह गए होंगे. गूगल पर शुभमन गिल की पत्नी का नाम सर्च करने पर सबसे ऊपर जवाब आता है 'सारा तेंदुलकर'. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का नाम सर्च रिजल्ट में देखकर लोग भी हैरान हैं.
Shubman Gill's Wife Google Search Shows Sara Tendulkar as Answer: क्या आपने कभी शुभमन गिल की पत्नी का नाम गूगल पर सर्च किया है? अगर हां, तो आप भी गूगल की ओर से मिला जवाब पढ़कर दंग रह गए होंगे. गूगल पर शुभमन गिल की पत्नी का नाम सर्च करने पर सबसे ऊपर जवाब आता है 'सारा तेंदुलकर'. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का नाम सर्च रिजल्ट में देखकर लोग भी हैरान हैं. वैसे बता दें कि ये गूगल सर्च की ओर हुई एक गलती है और इसकी भी एक वजह है जो हम आपको बताने जा रहे हैं.
सारा और शुभमन को लेकर मीडिया में रिलेशनशिप और डेटिंग की खबरें काफी पढ़ने को मिली थी. कुछ समय पहले इनके रिश्ते की चर्चा मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहीं थी और हार्दिक पांड्या ने ने इस बात को लाकर शुभमन की चुटकी भी ली थी. शुभम को लेकर पहले कयास लगाए जा चुके हैं कि वो सारा के बॉयफ्रेंड हैं.

आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलने वाले शुभमन ने जब नई कार खरीदी थी तब सारा ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए ब्लैक हार्ट भी पोस्ट किया था. इसके बाद शुभ ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट करके उनका जवाब दिया था. इस मौका का फायदा उठाते हुआ हार्दिक पांड्या ने कमेंट करके लिखा था, "उनकी ओर से धन्यवाद."
इसी सब के चलते गूगल सर्च पर शुभमन की पत्नी का नाम खोजने पर सबसे पहले सारा का नाम आता है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब गूगल से इस तरह की गलती हुई है, इसे पहले वो अनुष्का शर्मा राशिद खान की पत्नी बता चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2020 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

