Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे ये 30 स्टार प्रचारक, पार्टी ने जारी की ताजा सूची, PM मोदी, सीएम योगी का नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के पहले अब राज्य में सरगर्मी तेज हो गई है. एनडीए (NDA) हो या [महागाठबंधन दोनों तरफ के नेता मैदान में उतर गए हैं. वहीं बीजेपी बिहार चुनाव (BiharElections 2020) के लिए प्रचारकों की नई सूची जारी की. जिसमें बीजेपी की जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फड़नवीस और अन्य नेताओं के नाम सूची में शामिल हैं. लेकिन इस नई फ्रेश लिस्ट में शाहनवाज़ हुसैन और राजीव प्रताप रूडी के नाम, जो पहली सूची का हिस्सा नहीं थे, इसमें जोड़े गए. बिहार में बीजेपी (BJP) की तरफ से 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.