खेल

दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, कहा- दुनिया में भारत का नाम रौशन करेगी ये यूनिवर्सिटी

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खेल की दुनिया में देश का नाम रौशन करेगी. श्री सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी का सपना है कि हम अपने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं प्रशिक्षण प्रदान करें

दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, कहा- दुनिया में भारत का नाम रौशन करेगी ये यूनिवर्सिटी
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Photo Credits Delhi Govt)

नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा है कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (Delhi Sports University) खेल की दुनिया में देश का नाम रौशन करेगी. श्री सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी का सपना है कि हम अपने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं प्रशिक्षण प्रदान करें.  अगर हमने ऐसा कर दिखाया तो हमारी खेल प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अधिक से अधिक मैडल लाकर देश का नाम रौशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी.

श्री सिसोदिया ने आज दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए मूंडका गांव में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। मुंडका के आप विधायक धर्मपाल लाकड़ा तथा अधिकारियों के साथ श्री सिसोदिया ने क्षेत्र की बारीकियों पर चर्चा की.  इस दौरान श्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा से हमने पिछले साल ही दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी विधेयक पारित करा लिया है. कोरोना संकट के कारण काम बाधित हुआ है लेकिन अब हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं क्योंकि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपने बच्चों और युवाओं को विश्वस्तरीय अवसर प्रदान करना हमारा सपना है. यह भी पढ़े: दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय की पहली बोर्ड बैठक के दौरान बोले सीएम केजरीवाल- हर छात्र को रोजगार दिलाना है हमारा उद्देश्य

श्री सिसोदिया ने कहा कि हमारी कोशिश है कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण और सुविधाओं का स्तर इतना उन्नत हो ताकि अच्छी से अच्छी खेल प्रतिभाएं भी इसमें आकर अपना विकास कर सकें. एक बार यह सपना साकार होते ही आगामी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक गोल्ड मैडल लाने में भारत को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी.

श्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उद्देश्य खेल के साथ ही स्वास्थ्य और व्यायाम इत्यादि के क्षेत्र में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रिसर्च और एकेडमिक्स को बढ़ावा देना है.  हम स्पोर्ट्स के शिक्षण प्रशिक्षण को मल्टी डिसिप्लिनरी बनाना चाहते हैं ताकि स्पोर्ट्स प्रोफेशनल्स को रोजगार के विस्तृत अवसर मिल सकें.  उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय खेलों को लोकप्रिय बनाते हुए इसके माध्यम से जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).