Bihar Assembly Election 2020: चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे लव सिन्हा ने लिया मां का आशीर्वाद, फोटो शेयर कर लिखी ये बात
बिहार में होने जा रहे चुनाव में लव कांग्रेस पार्टी की तरफ से पटना में किस्मत आजमाते दिखाई देंगे. उनके इस नए सफर के लिए उन्हें तमाम लोगों से बधाई मिल रही है.
Bihar Assembly Election 2020: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के भाई और शत्रुघन सिन्हा के बेटे लव (Luv) अब राजनीति में अपना करियर आजमाने जा रहें हैं. बिहार में होने जा रहे चुनाव में लव कांग्रेस पार्टी की तरफ से पटना में किस्मत आजमाते दिखाई देंगे. उनके इस नए सफर के लिए उन्हें तमाम लोगों से बधाई मिल रही है. ऐसे में अब लव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी मां से आशीर्वाद लेते हुए फोटो शेयर की है. ताकि राजनीति में उनका करियर बुलंदी पर पहुंच सके.
इस पोस्ट में लव की मां पूनम सिन्हा उनके माथे पर तिलक लगाती दिखाई दे रही हैं. इस पोस्ट के साथ लव ने लिखा कि चुनाव 2020: मां का आशीर्वाद लिए बिना कोई कदम नहीं लेना चाहिए. बचपन से अपने पिताजी से जो सीखने को मिला, और जो अनुभव प्राप्त किया हर चुनाव मैं मेहनत करके, शायद वो आज के लिए ही था. मैं @incindia और महागठबंधन के प्रत्येक वरिष्ठ नेता का आभारी हूं जिन्होंने मुझे यह ज़िम्मेदारी के लिए अनुकूल समझा, बिहार और बांकीपुर की सेवा के लिए मैं यहां उपस्थित हूं, आपके सहयोग और साथ की प्रार्थना है. जय बिहार, जय हिंद.
आपको बता दे कि इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने लव को बधाई दी थी. सोनाक्षी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बिहार चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले मेरे बड़े भाई लव सिन्हा पर मुझे गर्व है. हमें वास्तव में युवाओं और अच्छे लोगों की आवश्यकता है जो हमारे देश के लिए कदम बढ़ाएं और इस नई यात्रा में शामिल होने में उन्हें खुशी महसूस हों! ऑल द बेस्ट भईया."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2020 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

