टीवी

Bigg Boss 14: टास्क में कचरा शब्द का इस्तेमाल किए जाने के खिलाफ रुबीना दिलैक ने की बागवत, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WeStandWithRubina

बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली के बीच बिग बॉस के टास्क करने वाले हैं जिसमें घर वालों से पूछा जाता है कि इन दोनों में से किसके दिमाग में ज्यादा कचरा है. रुबीना कचरा शब्द के इस्तेमाल से अपसेट हो जाती हैं

Bigg Boss 14: टास्क में कचरा शब्द का इस्तेमाल किए जाने के खिलाफ रुबीना दिलैक ने की बागवत, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WeStandWithRubina
रुबीना दिलैक (Image Credit: Colors)

Bigg Boss 14:  बिग बॉस 14 की शुरुआत हो चुकी हैं. धीरे धीरे घर में सभी सदस्यों का व्यक्तित्व उभर कर सामने आ रहा है. ऐसे में घर की सदस्य रुबीना दिलैक का दर्शकों को ऐसा अवतार देखने को मिला है. जिसे देखने के बाद अब ट्विटर पर उनकी तारीफ़ हो रही है और लोग उनके सपोर्ट में ट्वीट करते दिखाई दे रहे हैं. यही कारण है रविवार सुबह ट्विटर पर #WeStandWithRubina ट्रेंड होता दिखाई दिया. दरअसल बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली के बीच बिग बॉस के टास्क करने वाले हैं जिसमें घर वालों से पूछा जाता है कि इन दोनों में से किसके दिमाग में ज्यादा कचरा है. रुबीना कचरा शब्द के इस्तेमाल से अपसेट हो जाती हैं और इसका हिस्सा बनने से इंकार कर देती हैं.

रुबीना दिलैक का ये अवतार वीकेंड का वार में सलमान खान के सामने भी दिखाई देता है. जिसके बाद सलमान रुबीना का वार्न करते हैं लेकिन रुबीना अपनी बात से टस से मस नहीं होती हैं. जिसके बाद सलमान अपना समान बांधने के लिए कहते हैं. रुबीना का ये स्टैंड अब दर्शकों को पसंद आ रहा है. ऐसे में तमाम यूजर्स उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहें हैं. जिसके चलते ट्विटर पर #WeStandWithRubina ट्रेंड करने लग गया.

एक यूजर ने महिला आवाज को उठाने पर जोर दिया.

रुबीना के स्टैंड को देख यूजर ने की तारीफ 

आपको बता दे कि आज बिग बॉस के घर से एक सदस्य बेघर हो जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक रुबीना और जैस्मिन सेफ हैं जबकि अभिनव शुक्ला, जान कुमार सानू और शहजाद देओल पर तलवार लटकी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2020 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).