टीवी

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने किया खुलासा, कंटेस्टेंटस खुद करेंगे एक सदस्य को घर से बेघर (Video)

पिछली बार सारा गुरपाल को घर से बेदखल करने का फैसला घर के अन्दर मौजूद सीनियर्स ने लिया था. लेकिन अब बिग बॉस ने सीन पलटते हुए इस बार फ्रेशर को मौका दिया है.

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने किया खुलासा, कंटेस्टेंटस खुद करेंगे एक सदस्य को घर से बेघर (Video)
बिग बॉस 14 (Image Credit: Instagram)

आज वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर घर वालों के बीच पहुंचे. हालांकि पिछली बार के मुकाबले इस बार उनका मूड तोड़ा अपसेट दिखा. पहले रुबीना दिलैक के साथ उनकी बहस होती दिखाई देगी. क्योंकि रुबीना बिग बॉस के साथ को मानने से इंकार कर देती हैं. जिसके बाद सलमान उन्हें इस बात के लिए चेताते दिखाई दिए दिए. हालांकि घर से इस बार कौन बेघर होगा इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बार से बेघर होने के लिए रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन, जान कुमार सानू और शहजाद देओल नॉमिनेटेड हैं.

ऐसे में सलमान घर में आकर बताते हैं कि इस बार घर बेघर होने वाले सदस्य का फैसला जनता या फिर घर में मौजूद सीनियर्स नहीं करने वाले हैं. बल्कि खुद फ्रेशर कंटेस्टेंटस ही ये फैसला लेंगे कि घर में कौन रहेगा और कौन निकलेगा. जिसके बाद प्रोमो में दिखता है कि सभी घर वाले एक के बाद एक कंटेस्टेंट पर हमला कर उन्हें बेघर करने की बात कहते हैं.

दरअसल पिछली बार सारा गुरपाल को घर से बेदखल करने का फैसला घर के अन्दर मौजूद सीनियर्स ने लिया था. लेकिन अब बिग बॉस ने सीन पलटते हुए इस बार फ्रेशर को मौका दिया है. बीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन, जान कुमार सानू और शहजाद देओल में से कौन बचता है और कौन निकलता है इसका फैसला कुछ ही समय में हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).