दिल्ली सरकार के स्कूलों के 99 फीसदी परिणाम के बाद छात्रों ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया, जेईई एडवांस में 53 और एनईईटी में 569 बच्चे सफल- सीएम अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेईई मेंस और एनईईटी में शानदार सफलता हासिल करने पर दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्रों को बधाई दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सभी बच्चे, दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा दायक हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्रांतिकारी बदलाव की वजह से जेईई मेंस में 443 और एनईईटी में 569 बच्चों ने सफलता हासिल की है