टीवी

Bigg Boss 14: Sidharth Shukla ने बिग बॉस के घर के बाहर रखा कदम! इंटरनेट पर Leak हुई Photo!

सलमान खान का टीवी शो 'बिग बॉस 14' अपने ड्रामा और लड़ाई झगड़ों के चलते हमेशा से चर्चा में रहा है. इस बार घर में एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान बतौर तूफानी मेंटर्स घर में नजर आ रहे हैं.

Bigg Boss 14: Sidharth Shukla ने बिग बॉस के घर के बाहर रखा कदम! इंटरनेट पर Leak हुई Photo!
सिद्धार्थ शुक्ला (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 14: सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो 'बिग बॉस 14' अपने ड्रामा और लड़ाई झगड़ों के चलते हमेशा से चर्चा में रहा है. इस बार घर में एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान बतौर तूफानी मेंटर्स घर में नजर आ रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो बिग बॉस हाउस के बाहर घुमते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो को देखने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि इस शो का सदस्य रहने के चलते इस तरह से वो घर के बाहर कैसे आए? हालांकि इसकी सही वजह अभी सामने नहीं आ पाई है.

सलमान खान के इस शो का सेट मुंबई के फिल्म सिटी इलाके में लगाया गया है और वायरल (Viral) फोटो इसी सेट की बताई जा रही है. फोटो में सिद्धार्थ घर के बाहर टहलते नजर आ रहे हैं. हाल ही में कयास लगाया जा रहा था कि शो में सिद्धार्थ के स्टे को बढ़ाया जा रहा है यानी घर में सिद्धार्थ कुछ और दिनों तक ठहरेंगे.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar October 18: रुबीना पर भड़के सलमान, अभिनव शुक्ला, जान कुमार सानू और शहजाद देओल पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

ये भी पढ़ें: IPL vs Bigg Boss 14: TRP रेटिंग्स के मामले में आईपीएल 2020 के आगे फीकी पड़ी बिग बॉस 14 की चमक

बिग बॉस के घर में एक बार सिद्धार्थ शुक्ला चर्चा का विषय बने हुए हैं. घर में गौहर खान के साथ फ्लर्ट करने से लेकर अपनी चतुराई के लिए दर्शकों द्वारा पसंद किये जा रहे हैं. बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ की निक्की तम्बोली संग केमिस्ट्री भी काफी चर्चा में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).