बॉलीवुड

Bollywood Actress Deepti Naval Gets Heart Attack: बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुईं भर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीप्ति नवल को दिल का दौरा पड़ने की खबर प्रकाश में आई है. जानकारी के अनुसार, रिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें फ़ौरन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भी भर्ती कराया गया. उन्हें कार्डियक एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया. राहत की बात ये है कि डॉक्टरों ने उनके स्वस्थ में सुधार की जानकारी दी है.

Bollywood Actress Deepti Naval Gets Heart Attack: बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुईं भर्ती
दीप्ति नवल (Photo Credits: Facebook)

Bollywood Actress Deepti Naval Gets Heart Attack: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीप्ति नवल को दिल का दौरा पड़ने की खबर प्रकाश में आई है. जानकारी के अनुसार, रिवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें फौरन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भी भर्ती कराया गया. उन्हें कार्डियक एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया. राहत की बात ये है कि डॉक्टरों ने उनके स्वस्थ में सुधार की जानकारी दी है.

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर का कहना है कि अभिनेत्री को दोपहर में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके चलते रात 2 बजे ही उनका ऑपरेशन किया गया और अब वो पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: World Heart Day 2020: हार्ट अटैक पीड़ितों के लिए हेल्दी सेक्स लाइफ किसी वरदान से कम नहीं, इससे मौत का जोखिम होता है कम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Old Bollywood ❤️🇮🇳 (@khoobsuratnagme) on

दीप्ति को पहकी बार हार्ट अटैक आया है और खुशनसीबी से वो सही सलामत हैं. मुंबई के अलावा मोहाली में भी उनका एक घर है वो इन दिनों रह रही हैं.

बात करें फिल्मों की तो दीप्ति ने जुनून, चश्मे बद्दूर, कथा, साथ-साथ समेत कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस होने के साथ ही वो लेखिका भी हैं. हाल ही में वो अमेजन प्राइम सीरीज की फिल्म 'मेड इन हेवन' (2019) में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).