Uttarakhand: उत्तराखंड के इन शहरों में सिर्फ Green Crackers जला सकेंगे, आदेश जारी
देहरादून:- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में भी कुछ शहरों में पटाखों को जलाने के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है. जिसके तहत देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर में दीवाली के दिन रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक पटाखे फोड़े जा सकते हैं. उत्तराखंड की सरकार (Government of Uttarakhand) ने निर्देश में कहा है कि इस दौरान लोग ग्रीन पटाखे (Green Crackers) ही फोड़े. अन्य पटाखों पर प्रतिबंध होगा. इसके साथ ही छठ पूजा और गुरुपर्व को लेकर भी निर्देश जारी कर कहा गया है कि इस पटाखे सुबह 6 से आठ बजे तक फोड़ सकते हैं. लेकिन सिर्फ ग्रीन पटाखे. देश के कई राज्यों की सरकारों ने प्रदूषण के चलते इस तरह फैसला ले चुकी है.