Dr Sheetal Amte Commits Suicide: स्वर्गीय बाबा आमटे की पोती व पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट शीतल आमटे ने की आत्महत्या
पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. शीतल आमटे की आत्महत्या की खबर सामने आ रही है. शीतल आमटे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विकास आमटे की बेटी और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय बाबा आमटे की पोती हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शीतल आमटे ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित अपने निवास स्थान आनंदवन में आत्महत्या की है.