Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी का डांस देखकर दर्शक भी हुए बेकाबू, लाइव परफॉर्मेंस का धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस से अक्सर लोगों के बीच छा जाती हैं. एक बार फिर वो इंटरनेट पर अपने गजब की डांसिंग स्टाइल से लोगों का दिल जीत रही हैं.
Sapna Choudhary Dance Video: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपने डांस से अक्सर लोगों के बीच छा जाती हैं. एक बार फिर वो इंटरनेट पर अपने गजब की डांसिंग स्टाइल से लोगों का दिल जीत रही हैं. सपना एक डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने डांस से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में सपना हरे रंग के सूट में स्टेज पर आग लगाती हुई दिखाई दे रही हैं.
सपना के इस वीडियो को यूट्यूब पर 2 करोड़ 13 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये अब भी काफी धमाल मचा रहा है. हरयाणवी डांसर के इस वीडियो को इंटरनेट पर 2017 में शेयर किया था गया था लेकिन 3 साल बाद भी ये सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा धमाका करता हुआ नजर आ रहा है.
आपको बता दें कि हाल ही में सपना के फैंस तब हैरान रह गए जब सभी को पता चला कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. सपना ने अपनी शादी की जानकारी को सीक्रेट रखा था जिसके चलते लोग इस बात को सुनकर दंग रह गए.
बताया गया कि सपना ने हरयाणवी कलाकार वीर साहू से शादी की है और हाल ही में वो मां बनी हैं. सपना ने जहां अपने लाइव शोज से लोगों का दिल जीता वहीं सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 11' से उन्हें देशभर में पॉपुलैरिटी हासिल हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

