33 वर्षों से सिर्फ चाय के सहारे जिंदा है ये महिला, चाय वाली चाची के नाम से बुलाते हैं लोग
चाय पीना हर किसी को पसंद है तो किसी को नहीं है. लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो अपने दिन की शुरुवात चाय पीकर ही करते हैं. घर, दफ्तर, मॉल, सड़क के किनारे बने टपरी पर अक्सर आपको लोग चाय की चुस्की लेते नजर आ ही जाएंगे. लेकिन चाय भी एक कप या दिन में दो कप ही पिए तो अच्छा है. लेकिन अगर कोई चाय को ही अपना सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और रात डिनर बना ले तो क्या कहेंगे. यकीन नहीं हो रहा है ना. लेकिन यह सच है. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रहने वाली 44 साल की पल्लवी देवी सिर्फ चाय पीकर पिछले 33 वर्षों से जिंदा है.