बॉलीवुड

Bhoot Police: सैफ अली खान, अर्जुन कपूर फिल्म भूत पुलिस के आखिरी शेड्यूल के लिए पहुंचे जैसलमेर

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के अलावा फिल्म जैकलीन फर्नाडिज, यामी गौतम और जावेद जाफरी भी नजर आएंगे.

Bhoot Police: सैफ अली खान, अर्जुन कपूर फिल्म भूत पुलिस के आखिरी शेड्यूल के लिए पहुंचे जैसलमेर
अर्जुन कपूर और सैफ अली खान (Image Credit: Instagram)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अब एक साथ फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) में नजर आने जा रहे हैं. जिसके आखिरी शेड्यूल के लिए ये सभी प्रोड्यूसर रमेश तोरानी संग जैसलमेर पहुंच चुके हैं. कल इन सभी को मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. जिसके बाद इन सभी फ्लाईट से भी एक फोटो शेयर की. जिसमें इनका जोश देखते ही बन रहा था. इस दौरान अर्जुन ने ओलिव ग्रीन हूडी और मैचिंग पेंट पहनी जबकि वही सैफ भी ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं.

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. जिसकी ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी हैं. लॉकडाउन के बाद फिल्म यूनिट ने धर्मशाला और डलहौज़ी में भी शूटिंग की. जिसके बाद अब ये जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं. यह भी पढ़े: Malaika Arora Romantic Photo: साल के पहले दिन रोमांटिक मूड में दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, फोटो शेयर कर दी बधाई

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के अलावा फिल्म जैकलीन फर्नाडिज, यामी गौतम और जावेद जाफरी भी नजर आएंगे. भूत पुलिस की कहानी बहुत इंटरेस्टिंग हो सकती है क्योंकि इसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर की जोड़ी भूतों को पकड़ती हुई दिखाई देगी. इस फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी कर रहे हैं जबकि इसे रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. पवन ने इससे पहले 'रागिनी एमएमएस', 'फोबिया' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).