Irrfan Khan's Birth Anniversary: बाबिल ने पिता इरफान के जन्मदिन पर शेयर किया Unseen Video, लिखा इमोशनल पोस्ट
आज इरफान के जन्मदिन पर बाबिल ने इरफ़ान का एक अनदेखा वीडियो सभी के साथ शेयर किया है. जिसमें इरफान खान की मासूमियत और भोलापन साफ़ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में इरफान अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं.
आज बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का जन्मदिन है. उनके इस जन्मदिन के मौके तमाम चाहनेवाले अपने अपने अंदाज में उन्हें याद कर रहें हैं. पिछले साल 29 अप्रैल को वो दुनिया को अलविदा कह गए. उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री ग़मगीन हो उठी. इरफान का इतने जल्दी चले जाना इंडस्ट्री का ये बड़ा नुकसान रहा है. आज उनके जन्मदिन पर बाबिल ने इरफ़ान का एक अनदेखा वीडियो सभी के साथ शेयर किया है. जिसमें इरफान खान की मासूमियत और भोलापन साफ़ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में इरफान अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. जहां ये सभी वीडियो कॉल पर बाबिल बाबिल कह रहें हैं.
बेशक ये वीडियो बाबिल के लिए किसी इमोशनल वीडियो से कम नहीं है. आज जब इरफान हमारे बीच नहीं है तो उनका ऐसा रूप सभी के लिए खास है. इस वीडियो को साथ बाबिल ने इमोशनल नोट भी लिखा है. जहां उन्होंने बताया है कि कैसे इरफान जन्मदिन जैसी बातों को याद नहीं रखते थे और ना ही किसी को याद करने के लिए प्रोत्साहित करते थे. लेकिन बार बाबिल उनके जन्मदिन को चाह कर भी नहीं भूल सकते. यह भी पढ़े: Happy Birthday Irrfan Khan: जब कुर्बानी के खिलाफ मौलाना से उलझ पड़े थे इरफान खान, लाइव डिबेट में समझाया था धर्म का मतलब
View this post on Instagram
इरफान खान आज भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन अपनी फिल्मों के जरिये वो हमेशा हमेशा सभी के दिलों में बने रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

