Maharashtra Lockdown: कोरोना की बेकाबू रफ्तार पर लगेगा ब्रेक! महाराष्ट्र में लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन, आज होगा फैसला
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति बेहद गंभीर है. राज्य में वीकेंड लॉकडाउन लागू है, इसके साथ ही अन्य दिनों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है. हालांकि हालात में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 55,411 नए मामले सामने आए और 309 लोगों की मौत हुई. राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33,43,951 हो गई है.