BAFTA Awards 2021 में दिखा Priyanka Chopra का जलवा, अपने स्टाइलिश लुक से रेड कारपेट पर लगाई आग
प्रियंका इस समारोह में बतौर प्रेजेंटर इसमें शामिल हुई थी. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने स्टाइलिस्ट लुक (Stylist Look) से सभी का दिल जीत लिया. रेड कारपेट पर पति निक जोनस संग वॉक करती प्रियंका चोपड़ा काफी कमाल की लग रही थी.
10 और 11 अप्रैल को नामी अवॉर्ड शो बाफ्टा (BAFTA) का आयोजन किया गया. इस नामी अवॉर्ड समारोह का आयोजन रॉयल अल्बर्ट हॉल में किया गया. जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का जलवा भी खूब देखने को मिला. प्रियंका इस समारोह में बतौर प्रेजेंटर इसमें शामिल हुई थी. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने स्टाइलिश लुक (Stylist Look) से सभी का दिल जीत लिया. रेड कारपेट पर पति निक जोनस संग वॉक करती प्रियंका चोपड़ा काफी कमाल की लग रही थी. दोनों ने अपने वॉक से रेड कारपेट पर आग लगा दी.
दरअसल इस इवेंट पर प्रियंका चोपड़ा ने दो अलग अलग खूबसूरत ड्रेस में दिखाई दी. पहले उन्होंने ब्लैक कलर की फुल लेंथ मैक्सी गाउन पहन रखा था. इसके साथ उन्होंने खूबसूरत ज्वेलरी भी पहना.
View this post on Instagram
तो वहीं अपने दूसरे लुक में प्रियंका चोपड़ा कमाल करती दिखाई. इस दौरान प्रियंका पिंक और वाईट लुक में कहर ढाती दिखाई दी.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि इस अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द वाइट टाइगर को 2 नॉमिनेशन मिले थे. फिल्म के लीड एक्टर आदर्श गौरव को जहां बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था वहीं फिल्म को बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले में नॉमिनेशन मिला. हालांकि फिल्म दोनों ही कैटेगरी में कोई अवॉर्ड नहीं जीत पाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

