Salman Khan की फिल्म राधे अब ईद की बजाए बकरी ईद पर होगी रिलीज?
खबर है कि सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज डेट भी पीछे खिसक सकती है. दरअसल ये फिल्म 13 मई यानी ईद के मौके पर रिलीज होनी है लेकिन कोरोना की बढ़ती रफ़्तार के चलते इसकी रिलीज को पीछे टालने की प्लानिंग की जा रही है.
देश में एक बार फिर कोरोना (Corona) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना की रफ़्तार पर लगाम लगाने के लिए सरकार तरह तरह के तरीके अपना रही है. ऐसे में फिल्म की रिलीज को लेकर भी मेकर्स काफी संशय में हैं. क्योंकि थियेटर तक दर्शक जाएंगे या नहीं इसे लेकर काफी माथापच्ची चल रही है. ऐसे में खबर है कि सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म राधे (Radhe) की रिलीज डेट भी पीछे खिसक सकती है. दरअसल ये फिल्म 13 मई यानी ईद के मौके पर रिलीज होनी है लेकिन कोरोना की बढ़ती रफ़्तार के चलते इसकी रिलीज को पीछे टालने की प्लानिंग की जा रही है.
पिंकविला की खबर के मुताबिक सलमान की फिल्म राधे अगर 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होती है तो इसे बकरी ईद पर रिलीज किया जा सकता हैं. दरअसल फिल्म के मेकर्स तो 13 मई को रिलीज करना चाहते हैं लेकिन हालात उन्हें सोचने पर मजबूर कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स अप्रैल के आखिरी हफ्ते में इसका फैसला ले सकते हैं.
आपको बता दे कि सलमान खान ने भी इससे पहले ईद पर राधे की रिलीज को लेकर चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने पहले ही साफ़ कहा था कि अगर कोरोना के मामलों में कमी नहीं आती तो इसकी रिलीज को पीछे खिसकाया जाएगा. क्योंकि हमें लोगों की चिंता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

