कोविड से जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा मिले- सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार को निर्देश दिया कि वह कोविड-19 के कारण जान गवांने वालों के परिवारों को अनुग्रह राशि का भुगतान करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करे. भारत में आधिकारिक तौर पर 3,90,000 से ज्यादा कोरोनोवायरस मौतें दर्ज की गई हैं. हालांकि, अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सांख्यिकीविदों का कहना है कि यह वास्तविक आंकड़ों से बहुत कम है.