बॉलीवुड

Alia Bhatt की बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन ने उनकी अनसीन फोटो की शेयर, पिंक बिकिनी में मस्ती करती दिखी एक्ट्रेस

आकांशा ने अपने इंस्टा स्टोरी में आलिया की एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो आलिया के साथ समुंद्र में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. आकांशा से एक फैन ने साल 2021 में उनके बेस्ट मोमेंट के बारे में पूछा. जिसके बाद आकांशा ने पिंक बिकिनी में फोटो शेयर की है.

Alia Bhatt की बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन ने उनकी अनसीन फोटो की शेयर, पिंक बिकिनी में मस्ती करती दिखी एक्ट्रेस
आकांशा रंजन और आलिया भट्ट (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आकांशा रंजन (Akansha Ranjan) एक दूसरे की काफी करीबी दोस्त हैं. दोनों एक साथ ही बड़े हुए हैं. ऐसे में दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है. सोशल मीडिया पर कई बारे दोनों एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. ऐसे में अब आकांशा रंजन ने आलिया भट्ट की एक बेहद ही खास फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद फैंस एक दम हैरान रह जाएंगे.

दरअसल आकांशा ने अपने इंस्टा स्टोरी में आलिया की एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो आलिया के साथ समुंद्र में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. आकांशा से एक फैन ने साल 2021 में उनके बेस्ट मोमेंट के बारे में पूछा. जिसके बाद आकांशा ने पिंक बिकिनी में फोटो शेयर की है. जाहिर है एक फोटो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

आकांशा रंजन और आलिया भट्ट (Image Credit: Instagram)

आपको बता दे कि आलिया भट्ट ने पिछले दिनों ही अपनी फिल्म अपनी गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी की है. जिसके बाद आलिया ने सभी को इस बारे में बताया. आलिया ने बताया कि पिछले 2 साल से वो इस टीम के साथ जुड़ी हैं और उनके लिए सभी एक फैमिली की तरह बन गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).