बॉलीवुड

Akshay Kumar और Nupur Sanon के नए म्यूजिक वीडियो Filhall 2 का टीजर हुआ रिलीज, दिल छू लेने वाली लव स्टोरी दिखी

अक्षय कुमार ने फ़िलहाल 2 का टीजर रिलीज कर दिया है. जिसमें नूपुर और अक्षय के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार और नूपुर सेनन के प्यार की कहानी को आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है.

Akshay Kumar और Nupur Sanon के नए म्यूजिक वीडियो Filhall 2 का टीजर हुआ रिलीज, दिल छू लेने वाली लव स्टोरी दिखी
अक्षय कुमार और नूपुर सेनन का नया म्यूजिक (Image Credit: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और नूपुर सेनन (Nupur Sanon) एक बार फिर फैंस को रोमांस का ना भूलने वाला पाठ पढ़ाने जा रहे हैं. दरअसल अक्षय कुमार ने फिलहाल से म्यूजिक वीडियो में कदम रखा था. अक्षय का ये अंदाज सभी को खूब पसंद भी आया था. ऐसे में मेकर्स ने बताया है कि अगर फिलहाल ने आपके दिल को छू था तो फ़िलहाल 2 आपकी रूह को छू लेगा.

ऐसे में अब अक्षय कुमार ने फ़िलहाल 2 का टीजर रिलीज कर दिया है. जिसमें नूपुर और अक्षय के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार और नूपुर सेनन के प्यार की कहानी को आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है. अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा फ़िलहाल से मोहब्बत करने का समय जल्द आ रहा है. फ़िलहाल 2 मोहब्बत 6 जुलाई को रिलीज हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इस कहानी में नूपुर ने जहां मैहर अग्रवाल का रोल निभाया है वहीं अक्षय कुमार ने कबीर मल्होत्रा का रोल निभाया है. गाने को बी प्राक ने आवाज दी है जबकि अरविंद खैरा ने इसे डायरेक्ट किया है. इस पूरे गाने को फैंस 6 जुलाई को देख सकेंगे. आपको बता दे कि नूपुर सेनन बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन है. जो म्यूजिक वीडियो से लोगों को एंटरटेन कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).