Sapna Choudhary: अधुरा इश्क होता है सही! सपना चौधरी ने मजेदार Video पोस्ट करके बताई वजह
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर अपने मजेदार फोटोज और वीडियोज से अपने फैंस का मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. अपने डांस से देशभर के लोगों को नाचने पर मजबूर करने वाली सपना ने कई सारे हिट गानों पर परफॉर्म किया है. अपनी गजब की पर्सनालिटी और डांसिंग स्टाइल से सपना ने बड़ी पॉपुलैरिटी पाई है.
Sapna Choudhary: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर अपने मजेदार फोटोज और वीडियोज से अपने फैंस का मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं. अपने डांस से देशभर के लोगों को नाचने पर मजबूर करने वाली सपना ने कई सारे हिट गानों पर परफॉर्म किया है. अपनी गजब की पर्सनालिटी और डांसिंग स्टाइल से सपना ने बड़ी पॉपुलैरिटी पाई है. इंटरनेट पर सक्रीय रहने वाली हरयाणवी डांसर ने आज अपना एक मजेदार वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि इश्क अधूरा ही बेहतर क्यों होता है.
सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रही हैं कि इश्क अधूरा ही बेहतर है क्योंकि अगर पूरा हो गया तो झाड़ू पोछा करवाएगा. वीडियो के अंत में सपना अपने घर में पोछा लगाती हुई नजर आ रही हैं. अपने इस मजेदार वीडियो से वो अपने उन तमाम फैंस का मनोरंजन कर रही हैं जो लॉकडाउन के चलते घर पर बोर हो रहे हैं.
View this post on Instagram
सपना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं. सपना स्टेज शोज बंद होने के चलते अपने फैंस को मायूस होने नहीं देती और सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियोज भी शेयर करती हैं जिसमें वो घर पर अपने हिट गानों पर ठुमके लगाती हुई नजर आती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

