UP Election: सीएम योगी ने चुनावी कैंपेन का किया शुभारंभ, बोले- हमने जो कहा, वो किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में चुनाव कैंपेन और थीम सांग का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमने जो कहा, सो कर के दिखाया और यह तब किया, जब सोच ईमानदार और काम दमदार है. न वंशवाद, न जातिवाद, न दंगा फसाद.