Yashraj Mukhate ने Shehnaaz Gill के दियालॉग्स पर बनाया मजेदार म्यूजिकल Video, सेलिब्रिटीज भी हुए लोटपोट
इंटरनेट सेंसेशन और म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते एक बार फिर शहनाज गिल के 'बिग बॉस 13' से मजेदार रीमिक्स वीडियो बनाकर चर्चा में आ गए हैं.
Shehnaaz Gill Such A Boring Day Yashraj Mukhate Remix Video: इंटरनेट सेंसेशन और म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते एक बार फिर शहनाज गिल के 'बिग बॉस 13' से मजेदार रीमिक्स वीडियो बनाकर चर्चा में आ गए हैं. 'सद्दा कुत्ता' वाले वीडियो को बड़े पैमाने पर मिली सफलता के बाद अब यशराज ने शो से शहनाज के डायलॉग 'सच ऐ बोरिंग डे' पर मजेदार म्यूजिकल वीडियो बनाया है.
शहनाज इस वीडियो में बिग बॉस के घर में बेड पर आराम करती हुई अपने बोरियत से भरे दिन की शिकायत करती नजर आई. उनकी बातों को आरती सिंह सुनकर ठंडे एक्सप्रेशन्स देती हुई नजर आई. एक्ट्रेस के इस वीडियो को म्यूजिकल टच देते हुए यश्रान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बोरिंग डे. शहनाज गिल के साथ एक और मजेदार वीडियो. आरती सिंह तुम्हारे एक्सप्रेशन्स बेहद पसंद आए."
View this post on Instagram
इस वीडियो को 17 घंटों में 4 लाख 80 हजार से ज्यादा लाइक्स प्राप्त हुए हैं और कई सारे लोग इसे देख रहे हैं व इसकी चर्चा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और एक बार फिर ये लोगों का ध्यान आकर्षित करता दिख रहा है.
इस वीडियो पर अर्चना पूरण सिंह, जाकिर खान समेत कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए यशराज के कम्पोजीशन की प्रशंसा की है और साथ ही हैं ये वीडियो उन सभी के चेहरों पर मुस्कान ला रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2022 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

