Russia-Ukraine War: भारतीयों को लाने का मिशन तेज, यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे मोदी सरकार के 4 मंत्री
यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की वापसी का क्रम जारी है. यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. सूत्रों के मुताबिक, वहां फंसे छात्रों की निकासी के लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजा जा सकता है.