Kaccha Badam सॉन्ग Bhuvan Badyakar की कार का हुआ एक्सीडेंट, ऐसी है उनकी तबीयत
'कच्चा बदाम' सॉन्ग गाकर देश भर में अपनी पहचान कायम करने वाले वायरल सिंगिंग सेंसेशन भुवन बड्याकर का सोमवार को एक्सीडेंट हो गया. भुवन कार चला रहे थे जब यह घटना घटित हुई जिसमें उनके सीने में चोट लग गई
'कच्चा बादाम' सॉन्ग गाकर देश भर में अपनी पहचान कायम करने वाले वायरल सिंगिंग सेंसेशन भुवन बड्याकर का सोमवार को एक्सीडेंट हो गया. भुवन कार चला रहे थे जब यह घटना घटित हुई जिसमें उनके सीने में चोट लग गई. उन्हें फौरन करीब के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भवन में हाल ही में नई कार खरीदी थी जिसे वह चलाना सीख रहे थे. उन्हें एक केक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनकी सेहत में अब सुधार देखने को मिल रहा है. बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर भुवन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह गाना गाते हुए बादाम बेच रहे.
View this post on Instagram
उनकी गायकी के अंदाज के लोग दीवाने हो गए और साथ ही उनके द्वारा गाए हुए गाने को लोगों ने काफी पसंद भी किया. फिर क्या था, भुवन बेहद कम समय में सोशल मीडिया के स्टार बन गए और रातों-रात वह देशभर में मशहूर हो गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2022 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

