बॉलीवुड

Salman Khan ने 'अल्लाह दुहाई' सॉन्ग पर अपने भांजे संग किया धांसू डांस, Video हुआ Viral

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपने 'दबंग टूर रीलोडेड' इवेंट के लिए दुबई में मौजूद है जहां वह अभिनेत्री पूजा हेगड़े और सई मांजरेकर समेत कई सेलिब्रिटीज के साथ परफॉर्म करने वाले हैं.

Salman Khan ने 'अल्लाह दुहाई' सॉन्ग पर अपने भांजे संग किया धांसू डांस, Video हुआ Viral
सलमान खान, आहिल शर्मा और आयत शर्मा (Photo Credits: Instagram)

Salman Khan Dances on Allah Duhai Song: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपने 'दबंग टूर रीलोडेड' इवेंट के लिए दुबई में मौजूद है जहां वह अभिनेत्री पूजा हेगड़े और सई मांजरेकर समेत कई सेलिब्रिटीज के साथ परफॉर्म करने वाले हैं. इस इवेंट के लिए सलमान जोरों शोरों से तैयारियां कर रहे हैं और उनका रिहर्सल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सलमान अपने इस वीडियो में अपने भांजे आहिल शर्मा और भांजी आयत शर्मा के साथ 'अल्लाह दुहाई' सॉन्ग पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. सलमान ने यहां इनके साथ 'हुड हुड दबंग' गाने पर भी डांस किया. मजे की बात यह है कि सलमान ऑडियंस के सामने परफॉर्म कर रहे थे और ऐसे में बच्चे काफी नर्वस भी नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JA Events (@thejaevents)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी सारे लोग देख रहे हैं और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करके इंजॉय कर रहे हैं. बात करें दबंग टूर की तो इस बार सलमान के साथ मनीष पॉल, दिशा पटानी, आयुष शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और गुरु रंधावा भी परफॉर्म करने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).