Jitendra Awhad Posted Pawai Incident Video: पवई के भीमनगर में पुलिस की ओर से लोगों के साथ अमानवीय मारपीट, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने वीडियो शेयर करते हुए किया दावा
दो दिन पहले पवई के जय भीमनगर में एक झोपड़पट्टी को मुंबई महानगर पालिका की ओर से हटाया गया था. इस दौरान पुलिस पर लोगों की ओर से पत्थरबाजी करने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब शरद पवार गुट के नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है ,' पुलिस की ओर से यहां के लोगों के साथ अमानवीय मारपीट की जा रही है.