देश

Juhu Beach Viral Video: जुहू बीच पर समुद्र में डूब रहे नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू टीम ने बचाया, वीडियो आया सामने

मुंबई के जुहू चौपाटी पर तैरने गए दो नाबालिग डूबने का वीडियो सामने आया है. समय रहते सुरक्षा रक्षकों ने दोनों को डूबने से बचाया. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है.

Juhu Beach Viral Video: जुहू बीच पर समुद्र में डूब रहे नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू टीम ने बचाया, वीडियो आया सामने
Credit -Twitter -X

Juhu Beach Viral Video : मुंबई के जुहू चौपाटी पर तैरने गए दो नाबालिग डूबने का वीडियो सामने आया है. समय रहते सुरक्षा रक्षकों ने दोनों को डूबने से बचाया. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है. सुरक्षा रक्षकों ने दोनों बच्चों की जान बचाई.

मिली जानकारी के मुताबिक डूबने वाले बच्चों का नाम अथर्व और श्रेयस है. जब समुद्र में काफी हलचल थी, तब लाइफगार्ड्स ने समुद्र में जाकर इन नाबालिग बच्चों को बचाया. बरसात के दिनों में समुद्र काफी उफान पर होता है. इन दिनों समुद्र में काफी बड़ी -बड़ी लहर उठती है. ये भी पढ़े :Pune Tragedy: पुणे में पिकनिक मनाने गए चार बच्चों समेत पांच डूबे

देखें वीडियो :

इन दिनों प्रशासन की ओर से समुद्र तट पर टहलने न जाने की चेतावनी दी जाती है. लेकिन नागरिक प्रशासन के निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए दिखाई देते है. ये वीडियो ' ट्विटर एक्स ' हैंडल पर Vivek Gupta के नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).