देश

Ahmednagar: पूर्व विधायक को अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी, 1 करोड़ रुपए की आरोपियों ने की मांग, अहमदनगर की घटना

अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर एक पूर्व विधायक से 1 करोड़ 25 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई है. ये घटना अहमदनगर में सामने आई है.

Ahmednagar: पूर्व विधायक को अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी, 1 करोड़ रुपए की आरोपियों ने की मांग, अहमदनगर की घटना
Credit -(Photo : X)

Ahmednagar :अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर एक पूर्व विधायक से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है. ये घटना अहमदनगर में सामने आई है. पूर्व विधायक भीमराव धोंडे के साथ ये ब्लैकमेलिंग की गई है. बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी देते हुए दो महिलाओं समेत एक लोकल चैनल के पत्रकार ने ये फिरौती मांगी है. इसकी शिकायत अहमदनगर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है. इस घटना एक बाद शहर में खलबली मच गई है.

बीड जिले के आष्टी विधानसभा के पूर्व विधायक भीमराव धोंडे ने शिकायत दी है. उन्होंने शिकायत में कहा है की ,' आपकी अश्लील वीडियो क्लिप हमारे पास है, वो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करनी है तो हमें एक करोड़ 25 हजार रुपए देने होंगे. ऐसी मांग फिरौती मांगनेवाली दो महिलाओं और एक युट्युब पोर्टल चलानेवाले तथाकथित पत्रकार ने की है. ये भी पढ़े :Fake South Korean Visa Racket: फर्जी वीजा बनाकर 8 से 10 लोगों को भेजा साउथ कोरिया, नौसेना अधिकारी हुआ गिरफ्तार

संबंधित महिलाओं के साथ सेटिंग करके देने का ऑफर दिया गया. पैसे नहीं देने पर राजनैतिक करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी गई. बताया जा रहा है की अहमदनगर में युट्युब चैनल्स काफी ज्यादा हो गए है, जिसके कारण ब्लैकमेल करने के मामले भी बढ़ गए है. लेकिन बदनामी के डर से कोई शिकायत नहीं करता है. जिसके कारण ही ऐसे युट्युब चॅनेल्स के कर्ता -धर्ता ऐसे कामों में लिप्त रहते है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).