देश

Ahmednagar Koyta Gang: कोयता हाथ में लेकर चाय की टपरी पर की तोड़फोड़, सड़क पर मचाया हुडदंग, अहमदनगर में गुंडों के हौसले बुलंद-Video

पुणे के बाद अब अहमदनगर में भी कोयता हाथ में लेकर दहशत फैलाने का काम गुंडों की ओर से किया जा रहा है. रात में नगर-पुणे सड़क पर तीन से चार आरोपियों ने एक ठेले पर तोड़फोड़ की ओर हाथ में कोयता लेकर दहशत फैलाई.

Ahmednagar Koyta Gang: कोयता हाथ में लेकर चाय की टपरी पर की तोड़फोड़, सड़क पर मचाया हुडदंग, अहमदनगर में गुंडों के हौसले बुलंद-Video
Credit -Latestly.Com

Ahmednagar Koyta Gang : पुणे के बाद अब अहमदनगर में भी कोयता हाथ में लेकर दहशत फैलाने का काम गुंडों की ओर से किया जा रहा है. रात में नगर-पुणे सड़क पर तीन से चार आरोपियों ने एक ठेले पर तोड़फोड़ की ओर हाथ में कोयता लेकर दहशत फैलाई. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

जानकारी के मुताबिक़ शहर के काइनेटिक चौक में चाय की टपरी को कुछ गुंडे गिराते हुए दिखाई दे रहे है. केवल परिसर में दहशत निर्माण करने के लिए गुंडों ने इस घटना को अंजाम दिया है. ये भी पढ़े :Doctor Attacked With A Crowbar: गुंडों ने नहीं, इस बार डॉक्टर ने किया कोयते से युवक पर हमला, ब्याज के पैसे नहीं लौटाने के कारण दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, पुणे की घटना

देखें वीडियो :

इस घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने पीछा करके तीनों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले पिछले वर्ष भी अहमदनगर में दहशत निर्माण करने के लिए कोयता गैंग के लोगों ने टपरीयों में तोड़फोड़ की थी.

नगर पुणे हाईवे के सुपा गांव में ये घटना को अंजाम दिया गया था. इस दौरान गुंडों के हमले में दो लोग घायल भी हुए थे. इस घटना के बाद शहर के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. पुलिस के लिए भी अब इस तरह के गुंडे एक नई चुनौती बनते हुए नजर आ रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).